बलिया (ब्यूरो) सोमवार की दोपहर लोकसभा क्षेत्र बलिया से प्रथम दिन भारतीय जननायक पार्टी के उम्मीदवार कालिका चौधरी उर्फ अरविन्द यादव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के कार्यालय मे पहुंच कर अपना नामांकन सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव को सौंपा, नामांकन के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए कालिका चौधरी उर्फ अरविंद यादव कहा कि हमारी लड़ाई मे मुख्य रूप से राइट टू प्रामिस को लागू करवाना है, आगे कहां कि बलिया मे माकूल विकास नहीं हुआ, युवाओं को रोजगारपरख शिक्षा व रोजगार नहीं मिला बलिया मे विकास की इमारत खड़ी कर युवाओं को रोजगार के नये मौके प्रदान करना है, भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा, कमजोरों की पुलिस थानों मे सुनवाई नही हो रहीं हैं, इस अवसर पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अरविन्द यादव का स्वागत कर उन्हें बधाईयां भी दिया।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

