Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: "खबरें आजतक Live" ने सहतवार पुलिस को दिखाया आईना, दुष्कर्म का ये आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे


सहतवार (बलिया) आखिरकार सहतवार पुलिस को सही राह दिखाया  "खबरें आजतक Live" ने, नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की दो बार खबर चलने के बाद खबर जोरदार रंग लाई और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा।
बताते चलें कि सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव में 11/12  अप्रैल को दूसरे गांव के युवक द्वारा अगवा कर नाबालिक कक्षा 9 की छात्रा को 24 घंटे तक दुष्कर्म किया गया, ग्राम प्रधान और गांव के लोगों द्वारा खोजबीन करने पर मक्के के खेत में बेहोशी की हालत में नाबालिक लड़की मिली, जिसकी शिकायत नाबालिक के दिव्यांग माता-पिता द्वारा सहतवार थानाध्यक्ष को किए जाने पर थानाध्यक्ष द्वारा नाबालिक के दिव्यांग माता पिता को थाने से गाली गलौज कर के भगा दिया गया था पर "खबरें आजतक Live" में दरोगा की कारगुजारी वाली खबर चलने के बाद स्थानीय पुलिस मे हरकत मे आई गुरुवार की सुबह पुलिस पीड़िता के घर जाकर पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराने के लिए महिला पुलिस के साथ जिला अस्पताल बलिया भेज दिया था और पीड़िता के पिता के तहरीर पर नामजद 376, 504 , 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर लिया, शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर भोपतपुर गांव से आरोपी अनु सिंह पुत्र रामजी सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट- दीपक ओझा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---