Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: अंडर-17 गर्ल्स फुटबाल नेशनल टीम में बलिया की इस फुटबॉल खिलाड़ी का हुआ चयन


बलिया (ब्यूरो) आगरा के एकलव्य स्टेडियम में अंडर-17 गर्ल्स नेशनल टीम के चयन के लिए 3 से 17 अप्रैल तक लगे कैंप में बलिया की महिला फुटबॉल खिलाड़ी दीपिका का चयन हुआ है। निश्चित रूप से यह बलिया के लिए गर्व की बात है। यह जानकारी जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले के सोहांव क्षेत्र के बसन्तपुर के कैलाश पासवान की बेटी दीपिका सब जूनियर-16 का नेशनल भी खेल चुकी है। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही फुटबाल की बारीकियों को लगातार सीखती रही है। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह, अनिल सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने दीपिका को बधाई दी है।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---