सहतवार (बलिया) आखिरकार "खबरें आजतक Live" में मंगलवार व बुधवार को खबर चलने का जोरदार असर हुआ, सहतवार पुलिस बैकफुट पर आकर नाबालिग पीड़िता को बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय में ले जाकर मेडिकल जांच करवाया अब यह देखना है कि सहतवार पुलिस दुष्कर्म का मुकदमा कायम कर आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर नाबालिक पीड़िता को न्याय दिलाएगी।
बताते चलें कि सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव में 11/12 अप्रैल को दूसरे गांव के युवक द्वारा अगवा कर नाबालिक कक्षा 9 की छात्रा को 24 घंटे तक दुष्कर्म किया गया ग्राम प्रधान और गांव के लोगों द्वारा खोजबीन करने पर मक्के के खेत में बेहोशी की हालत में नाबालिक लड़की मिली, जिसकी शिकायत नाबालिक के दिव्यांग माता-पिता द्वारा सहतवार थानाध्यक्ष को किए जाने पर थानाध्यक्ष द्वारा नाबालिक के दिव्यांग माता पिता को थाने से गाली गलौज कर के भगा दिया गया था।
"खबरें आजतक Live" पर मंगलवार व बुधवार को दरोगा के कारगुजारी की खबर चलने के बाद स्थानीय पुलिस बृहस्पतिवार की सुबह पीड़िता के घर जाकर पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराने के लिए महिला पुलिस के साथ जिला अस्पताल बलिया भेज दिया, अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि स्थानीय पुलिस दुष्कर्म का मुकदमा कायम कर नाबालिक पीड़िता को कब तक न्याय दिलाएगी, आरोपी अभी भी पुलिस के पकड़ से कोसों दूर है।
रिपोर्ट- दीपक ओझा

