Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अबैध शराब माफियाओ के खिलाफ यूपी के दियारे में पुलिस ने की बड़ी कारवाई, 40 ड्रम सहित 8 हजार लीटर लहन नष्ट


सिकन्दरपुर (बलिया)  पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश सिकन्दरपुर  पुलिस ने मंगलवार को कथोड़ा के दियारे में बनाई जा रही  कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी करवाई की । साथ ही 8 हजार  लीटर लहन नष्ट किया वही  दो दर्जन भट्ठियों को नष्ट किया गया।पुलिस को देख शराब माफिया बिहार के तरफ भागने में सफल हो गए । कच्ची शराब बनाने व बेचने के लिए चर्चित कथोड़ा गांव के अवैध शराब कारोबारियों को पुलिस लगातार टारगेट कर रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि आगामी चुनाव को देखते हुए बड़ी मात्रा में शराब बनाने के लिए समान एकत्र किया गया है । लोक सभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वैसे तो पुलिस पिछले कुछ महीनों से लीलकर सिसोटार व डूहा बिहरा गांव में अवैध कच्ची शराब बनाने व बेचने के अड्डे पर छापेमारी कर कम से कम कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज चुकी हैं। मंगलवार  को जब दलबल के साथ पुलिस पहुंची तो कच्ची शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक-एक कर नदी के किनारे झाड़ियो में दो दर्जन  शराब की भट्ठियों को नष्ट किया। वहीं लगभग 40 ड्रम में 8 हजार लीटर लहन को भी नष्ट किया गया उक्त कार्रवाई में सिकन्दरपुर एसएचओ राम सिंह,  इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह महिला एसआई नीलोफर बानो कांस्टेबल भानु पांडे  लव चौधरी के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस के जवान व महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी।
इस संबंध में सीओ सिकन्दरपुर पवन कुमार ने बताया कि पुलिस क्षेत्र भर में शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। कथोड़ा के दियारे में इसकी जड़ें काफी गहरी थी, इसलिए उसे खासतौर से टारगेट किया गया था।  अवैध शराब बनाने वाले व बेचने वाले लोगों को चिन्हित किया गया है दबिश की कार्रवाई लगातार की जा रही है इस अबैध शराब के धन्धे को पूरी तरह बंद करा दिया जाएगा।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता, अजय तिवारी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---