Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी मे हुआ खेलकूद क्रीड़ा पखवाड़ा का भव्य समापन


सिकन्दरपुर (बलिया)  क्षेत्र के ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में 19 मार्च से चल रहे ग्रीष्मकालीन खेलकूद क्रीड़ा पखवाड़ा का समापन मंगलवार को हुआ। इस दौरान खेलकूद पखवाड़े के अंतिम दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि आजमगढ़ जनपद के पैरा ओलंपिक व एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने वाले एथलीट मनोज कुमार ने पुरस्कृत किया ज्ञात हो कि विद्यालय द्वारा परीक्षा की समाप्ति के बाद विद्यार्थियों की क्षमता व ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने के नियत से खेलकूद व क्रीडा प्रशिक्षण का आयोजन हर वर्ष करता है इस दौरान प्रशिक्षण कराने के लिए कराटे प्रशिक्षक अक्षय कुमार हां की प्रशिक्षक आसिफ इकबाल वालीबाल प्रशिक्षक चंद्रमा यादव फुटबाल प्रशिक्षण आरपी सिंह कबड्डी प्रशिक्षक बाबु उस्ताद बास्केट बाल प्रशिक्षक सरदार सनातन सिंह की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया समापन के बाद कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में प्रथम स्थान वरिष्ठ टीम सब जूनियर द्वितीय व जूनियर टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कराटे प्रतियोगिता में बालिका टीम में अंजली सिंह और अनामिका को स्वर्ण पदक जबकि दिव्यांशी दृश्य दृश्य जानवी आरुषि को रजत पदक वहीं बालक वर्ग में सन्नी यादव सत्यम विनीत और आदिल को स्वर्ण पदक से पुरस्कृत किया गया जबकि रजत पदक पाने वालों में सनी कुमार राहुल राजवीर अमरेंद्र सिंह शामिल रहे। वालीबाल प्रतियोगिता में विशाल पांडे विष्णु प्रिया सोनी संजना कुमारी आदित्य यादव श्वेता सिंह निशा निकिता यादव उत्कर्ष सिंह शालू सिंह आसिफ खान आरिफ अंसारी प्रियांशु सिंह निधि सृष्टि सिंह समरीन खान आदि का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।  मुख्य अतिथि ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद व क्रीडा से एक और जहां प्रतिभागियों का स्वास्थ्य ठीक रहता है वहीं दूसरी ओर एक कुशल खिलाड़ी अपने जिले प्रदेश व देश का नाम रोशन करता है इसलिए खेल सबके लिए आवश्यक है।  विद्यालय के प्रबंधक डॉ डीएन सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर छात्र-छात्राओं कोच व अध्यापकों  का आभार व्यक्त किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा पांडेय, अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पांडेय, उप प्रधानाचार्य श्रीमती शीला सिंह, लक्ष्मण चौहान आदि लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---