Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: परिवार नियोजन की जागरूकता हेतु इस गांव में हुआ सास-बहू सम्मेलन


रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र के पंचायत भवन रतसर पर आज सास-बहू सम्मेलन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर के तत्वाधान में ए०एन०एम० आशा देवी के नेतृत्व में आयोजित किया गया ।इस प्रकार के सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य  ‘छोटा परिवार सुख का आधार’ तथा सास एवं बहू को एक साथ, एक मंच पर लाकर परिवार नियोजन के लिए जागरूक करना है। इसके साथ ही परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी देते हुए इन साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।
आशुतोष सिंह ने कहा कि हमारी सामाजिक व्यवस्थाओं में परिवार का बड़ा महत्व है और उनमें भी विशेषकर घर की बड़ी एवं बुजुर्ग महिलाओं का। ऎसे में परिवार की बहू के निर्णय कहीं न कहीं सास अथवा घर की बुजुर्ग महिलाओं की विचारधाराओं से प्रभावित होते हैं। विशेषकर परिवार नियोजन जैसे मुद्दे पर सास और बहू की आपसी समझ काफी महत्वपूर्ण होती है। ऎसे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इस रिश्ते की परिवार नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए मिशन परिवार विकास सास-बहू सम्मेलन आयोजित कर रहा है। 

सम्मेलनों के दौरान सास-बहू के बीच परिवार नियोजन के विचारों पर तालमेल बिठाने, उन्हें सीमित एवं छोटे परिवार के लाभ बताने और परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करने में क्षेत्र की आशा व एएनएम मुख्य भूमिका निभा रही हैं।ग्राम प्रधान स्मृति सिंह ने कहा कि ऐसा पहली बार है जब  परिवार नियोजन पर अपनी बात रखने के लिए महिलाओं को एक मंच मिला है।
आशा देवी ने कहा कि अमूमन परिवार नियोजन जैसे मसलों पर महिलाएं खुलकर बात नहीं कर पाती ।विशेषकर परिवार नियोजन के बारे में बात करने में महिलाएं हिचकिचाती-झिझकती हैं।
इस सास-बहू सम्मेलन में ग्रामप्रधान स्मृति सिंह, बी पी एम आशुतोष सिंह, बी एम पी यूनिसेफ निहाल अहमद,ब्लॉक एकाउंट मैनेजर मनीष मेहरोत्रा ,हेल्थ सुपरवाइजर बृजमोहन सिंह ,सतेन्द्र पाण्डेय ,असलम मेम्बर ,वेद प्रकाश सैकड़ों की संख्या में आशा बहू व स्थानीय महिलायें उपस्थित रही जिन्हें पुरस्कृत भी किया गया ।कार्यक्रम का संचालन आशुतोष सिंह ने किया ।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---