महमूरगंज (वाराणसी) महमूरगंज स्थित मोती झील कोठी स्थित में भारतीय जन जागरण समिति व रोटरी क्लब वाराणसी साउथ के तत्वावधान में शानदार रंग उत्सव होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर एक दूसरे को गुलाल लगाया गया एवं गुलाब की पंखुड़ियों से लोगों का अभिनंदन किया गया ।प्रस्तुति सोज ग्रुप ऑफ एंटरटेनमेंट कल्चरल सोसाइटी की तरफ से बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया जिसने सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया, इस कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में योगदान करने वालो लोगों को भी सम्मानित भी किया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुनील शास्त्री पूर्व सांसद व मंत्री,कैंट विधायक भाजपा सौरभ श्रीवास्तव ने दीप जलाकर इस होली मिलन समारोह का रंगा रंग शुभारंभ किया ।
इस कार्यक्रम के संयोजक दीपक अस्थाना, संरक्षक डॉ वीएन सिंह बालाजी, सुमन जयसवाल रहे तथा अध्यक्षता मनोज श्रीवास्तव ने किया, प्रचार प्रसार मंत्री रवि श्रीवास्तव महासचिव मधुकर चित्रांश व सभी सदस्यों ने अतिथियों का गुलाब के फूलो से स्वागत किया तथा हार्दिक अभिनंदन व शुभकामनाएं भी दी ।
होली रंग उत्सव मिलन समारोह में भारतीय जागरण संस्था व रोटरी क्लब की तरफ से विविध कार्यक्रम प्रस्तुति के साथ गुलाल व गुलाब की पंखुड़ियो को पूरे मंच पर उड़ाया गया। एक दूसरे के गले मिल होली की खुशियां मनाई गई। कहीं बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी तो वहीं बड़ों ने भी सभी के साथ गले मिले होली की शुभकामनाएं दी ।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय


