मऊ (ब्यूरो) भारत विकास परिषद के तत्वाधान में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिस में उपस्थित भारत विकास परिषद के प्रथम अध्यक्ष श्रीमती शीला मिश्रा एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद प्रकाश मिश्रा वर्तमान अध्यक्ष डॉ अलका राय ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया, फगुआ चैता गायन वादन भी किया गया होरों की मठिया से आए हुए लोगों द्वारा आज ही के दिन भारत विकास परिषद के नए पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण पुराने दायित्व का समर्पण किया।
यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष श्याम संजीवनी अस्पताल के प्रांगण में मनाया जाता है कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमान आनंद तिवारी जी पंकज उपाध्याय जी कार्यक्रम के संचालक रविश तिवारी, योगेंद्र प्रसाद ,पारस चौहान , राजेश पांडे, एवं कार्यक्रम के व्यवस्थापक संरक्षण करता डॉ एस.एन .राय ने कार्यक्रम को सफल किया और नए दायित्व धारियों में अध्यक्ष के रूप में मुरारी लाल केडिया जी, सचिव रामनरेश पांडे, कोषाध्यक्ष रश्मि वर्णवाल तथा महिला संयोजिका पुष्पा जयसवाल जी का दायित्व ग्रहण किया गया है।
रिपोर्ट- मऊ ब्यूरो अजीत लाल यादव "समदर्शी"

