सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय तहसील क्षेत्र के केसरी प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय चकउजिआरी खेजूरी पर चल रही संपूर्णानंद संस्कृत महाविद्यालय की परीक्षा के दौरान पहुंचे उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव ने भारी अनियमितता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की । साथ ही अनाधिकृत रूप से परीक्षा केंद्र में घूम रहे 4 लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। वही सीसीटीवी कैमरा भी बंद पाया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उप जिलाअधिकारी सिकन्दरपुर को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षा मे भारी अनियमितता की शिकायत पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तो काफी भीड़ लगी हुई थी गाड़ी को देख लोग इधर-उधर भागने लगे । परीक्षा केंद्र के अंदर कई लोग तो बाउंड्री फांदकर भागने में सफल हो गए । जबकि उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा 4 लोगो को दौड़ा कर पकड़ लिया गया । जिसे खेजुरी थाने के सुपुर्द कर दिया । केंद्र के अंदर में मौजूद परीक्षार्थियों व उत्तर पुस्तिका का मिलान करने पर भारी अनियमितता पाई गई । जिस पर मौके से ही जिला विद्यालय निरीक्षक को जानकारी दें उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया । परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में कुल 103 परीक्षार्थियों में से 99 उपस्थित दिखाए गए थे। जब उतर पुस्तिका को गिना गया तो मात्र 96 उतर पुस्तिका ही मिल पाई । जिस पर उन्होंने थानाध्यक्ष खेजुरी को परीक्षा की शुचिता खराब करने व अनियमितता का मुकदमा दर्ज मुकदमा दर्ज करने का निर्देश खेजुरी थानाध्यक्ष को दिया । इस दौरान तहसीलदार सिकंदरपुर जितेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष खेजुरी उपस्थित थे, इस संबंध में उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में ही संस्कृत महाविद्यालय संचालित किया जा रहा है वहीं परीक्षा केंद्र पर बड़े पैमाने पर अनियमितता मिली है जिसकी सूचना विभागीय अधिकारियों सहित उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
उपजिलाधिकारी हुए भौचक-
सिकंदरपुर( बलिया ) केसरी प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय के परीक्षा के दौरान पहुंचे उपजिलाधिकारी अधिकारी जब एक ही परिसर में प्राथमिक विद्यालय व संस्कृत महाविद्यालय की परीक्षा को संचालित होता देख भौचक रह गए । देखा कि एक ही परिसर में संस्कृत महाविद्यालय की परीक्षा हो रही है और प्राथमिक विद्यालय भी संचालित हो रहा है जबकि सरकारी प्राथमिक स्कूल के शिक्षण कक्ष में संस्कृत विद्यालय का कार्यालय चल रहा था जिस पर उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर द्वारा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से पूछताछ की गई एवं उनके कड़ी फटकार भी लगाई गई ।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता, अजय तिवारी

