Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: डाकघर पर जुटे पुरुषों व महिलाओं ने इस वजह से जमकर किया हंगामा, पुलिस ने मामले को कराया शान्त


सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय कस्बा के उपडाकघर सिकन्दरपुर में सोमवार को आधार कार्ड बनाने के लिए जुटी महिलाओं एवं पुरुषों ने काउंटर बंद होने पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया, डाकघर प्रभारी द्वारा हंगामा बढ़ते देख पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया, ज्ञात हो कि जब से प्राइवेट संचालकों से आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया बंद किए जाने व बैंकों तथा उपडाकघर से बनवाने के लिए निर्देश दिए जाने के बाद जनपद में बैंकों व उप डाकघर से बनाने की प्रक्रिया नहीं चालू की गई जबकि सिकन्दरपुर उपडाकघर में चालू की गई हालांकि उपडाकघर में तैनात कर्मचारी द्वारा प्रत्येक दिन 5 लोगों  का आधार कार्ड  बनाया जाता है या तो सुधार किया जाता है जिसके लिए पहले से ही नम्बर उपभोक्ताओं को दिया गया रहता है।  लोगों का धैर्य जवाब उस समय दे दिया जब उपडाकघर के प्रभारी अधिकारी नन्हे प्रसाद ने कहा कि जून माह तक का नम्बर लोगों को दे दिया गया है जून के बाद अब नंबर दिया जाएगा जिसके बाद मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया बालुपुर निवासी रीना पत्नी टुन्ना कनौजिया ने बताया कि लगातार 10 दिनों से उप डाकघर का चक्कर लगा रही हूं लेकिन कोई बात सुनने के लिए तैयार नहीं है, बारापन्नों निवासी सरिता देवी पत्नी प्रमोद ने बताया कि आधार कार्ड अनिवार्य होने के बाद सब जगह इसकी मांग की जा रही है जबकि इसे बनाने के लिए मात्र केवल एक उपडाकघर को निर्देशित किया गया है लेकिन वहां पहले से ही काफी लंबी लाइन लगी हुई है सरकार को इसके लिए अलग से केंद्र खोलना चाहिए।  बनहरा निवासी लालती देवी पत्नी मुद्रिका ने बताया कि मेरे पुत्र का आधार कार्ड बना था लेकिन नाम गलत हो गया है उसको सुधारने के लिए आए दिन चक्कर लगा रही हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।  बसारीकपुर निवासी समीमा खातून पत्नी निहालुउद्दीन ने कहा कि लगातार एक महीने से आधार कार्ड बनाने के लिए उपडाकघर पर आ रही हूं लेकिन यहां कर्मचारियों द्वारा बताया जा रहा है जो नंबर पहले से दिए गए हैं उन्हीं का आधार कार्ड बनाया जाएगा। इस संबंध में केंद्र प्रभारी ने ने प्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों का अभाव है एक कर्मचारी डाकघर का काम निपटाने के बाद पांच लोगों का प्रत्येक दिन आधार कार्ड बनाता है या तो जो गलत है उसे सुधार करता है लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण बेकाबू हो जा रही हैं जिससे आये दिन समस्या खड़ी हो जा रही है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता, अजय तिवारी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---