सिकन्दरपुर (बलिया) अपने शिक्षा व बच्चों में भारतीय संस्कार देने के लिए जाने जाने वाले गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज सिकन्दरपुर में एक अप्रैल दिन शनिवार को नए प्रधानाचार्य के रूप में आशुतोष कुमार राय ने अपना कार्यभार ग्रहण किया, विद्यालय के निवर्तमान प्रधानाचार्य श्री उदय बहादुर सिंह तथा अवकाश प्राप्त प्रवक्ता सुरेंद्र नाथ शर्मा एवं विजय प्रकाश शर्मा जो कि विद्यालय में एक लंबे अरसे से अपनी सेवा प्रदान करते हुए दिनांक 31 मार्च 2019 को सेवानिवृत्त हो गए।
विद्यालय के प्रबंधक अरविंद कुमार राय ने सेवानिवृत्त उदय बहादुर सिंह, सुरेंद्र नाथ शर्मा एवं विजय प्रकाश शर्मा के स्वास्थ्य एवं दीर्घ जीवन के मंगलमय कामना के साथ उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित किया तथा नवनियुक्त प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार राय को अपना पूर्ण सहयोग एवं समर्थन के आश्वासन के साथ बेहतर शिक्षा व्यवस्था व शिक्षा प्रणाली की अपेक्षा की।
इस अवसर पर अजीत पाण्डेय, डॉ संजय कुमार राय, रमेश यादव, अजय कुमार राय, मनोज कुमार राय, उमेश चंद, राजेंद्र कुमार राय, उमेशचंद्र राय, सुधाकर राय, विजय कुमार यादव, अतुल कुमार राय, रामनिवास राय, अखिलेश कुमार राय व नवीन कुमार समेत विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता
