Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर हुई राख, विभाग पर लगाया आरोप


सिकंदरपुर (बलिया)  थाना क्षेत्र के करमौता गांव से सटे एक खेत के ऊपर से गए 11000 वोल्टेज का तार टूट कर गिर जाने से रविवार को लगभग 2 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार करमौता गांव निवासी मुक्तेश्वर राय के खेत में गांव के ही केदार राम व रघुनाथ राम ने गेहूं का फसल बोया था रविवार की सायं खेत के ऊपर से गया 11000 वोल्टेज का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया जिसके बाद आग लग गई जब तक गांव के लोग आग पर काबू पाते तब तक केदार व रघुनाथ का लगभग 2 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गयी। ग्राम वासियों नेआरोप लगाया है कि  बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही से आग लगी है जर्जर तार की सूचना विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को पूर्व में दी जा चुकी थी, लेकिन विभाग मौन साधे हुए हैं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---