बांसडीह (बलिया) शनिवार को देर सायं बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के जानपुर मुड़ियारी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो मासूमो की मौत की सूचना पर रविवार को नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी पहुँचकर परिवारीजनों से घटना के सम्बंध में जानकारी ली व उन्हें ढांढस बंधाया और हर सम्भव मदद का आस्वाशन दिया। वही से उन्होंने तहसीलदार पंडित शिवसागर दुबे से वार्ता कर पीड़ित परिवार को मदद करने के लिये कहा।
बता दे कि शनिवार को देर सायं बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई ।जब कि परिवार के लोग बाजार करने के लिये बिद्याभवन नरायनपुर गए हुए थे। उसी दौरान शार्ट सर्किट से आग लग गई ।जिसमें तीन मड़हे व मंहगू के एक पुत्र राजकुमार उम्र 4 वर्ष और सबिता उम्र पाँच वर्ष की जलने से मौत हो गई थी। इस दौरान हरेन्द्र सिंह,अशोक यादव,सुरेंद्र निसाद, रविन्द्र सिंह,राणा कुणाल सिंह,अन्नू सिंह आदि रहे।

