Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: गंगोत्री नेशनल स्कूल के अव्वल छात्र छात्राएं प्रबंधक के हाथों हुए पुरस्कृत


सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय गंगोत्री नेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षा में अव्वल आए विद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डा. नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि छात्रों को वार्षिक परीक्षा से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि मेहनत के साथ इसमें भाग लेकर की गई पढ़ाई ही उन्हें आगे की कक्षाओं तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है, जिससे छात्र अगले कक्षाओं में भी आगे जाकर बेहतर प्रदर्शन कर अच्छा अंक ला सकते हैं, पिछली कक्षा में जितनी तैयारी आपने की है उसके दुगुना तैयारी कर अगले कक्षा में आपको और मेहनत करनी चाहिए। जिससे आप आगे के विषयों को और ज्यादा मजबूत कर सकें, जिसका लाभ उठाकर आप आगे मूल परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं। 
इस अवसर प्रथम, द्वितीय व तृतीय आए दर्जनों छात्रों को मेडल कप व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया, प्रधानाचार्य हीरा लाल वर्मा, सुनिल सिंह, अमृतकांत सिंह, रामजस राम, अमरजीत काशीनाथ, अनुराग, शुभेंद्र यादव, वृजराज वर्मा, अनीश तिवारी, राहुल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---