बलिया (ब्यूरो) सांसद भरत सिंह का टिकट कटने से यहां भाजपा कार्यकर्ताओं में दूसरे दिन भी बगावत जैसे हालात बनी रही भरत सिंह समर्थकों का हुजूम टीडी कॉलेज चौराहे पर पहुंच कर वीरेंद्र सिंह मस्त का पुतला फूंका और भाजपा के जिला कार्यालय पर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिए धरना सभा में जहां वीरेंद्र सिंह मस्त को भू माफिया वापस जाओ के नारे लगा रहे है थे वहीं बलिया की मजबूरी है भरत सिंह जरूरी है कि आवाज बुलंद हो रही है यही नहीं प्रदर्शनकारी पीएम मोदी व अमित शाह जिंदाबाद का भी नारा लगा रहे हैं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वीरेंद्र सिंह मस्त बलिया के हैं लेकिन बलिया के कार्यकर्ताओं के साथ इनका कोई संबंध नहीं है भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने बैठकर प्रदर्शन करने लगे यह देख सीओ सदर कोतवाल बलिया भारी संख्या में पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से कार्यकर्ताओं से अपील की कि 144 धारा लगा हुआ है आप धरना प्रदर्शन ना करें और कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाया भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य व पूर्व मंडल अध्यक्ष रमाकांत पांडे ने कहा कि अगर टिकट वितरण का फैसला वापस नहीं किया जाता है तो हम लोग पार्टी से इस्तीफा भी दे सकते हैं ।
सभासद सुमित मिश्रा गोलू ने कहा कि जो प्रत्याशी कभी कार्यकर्ताओं के साथ रहा ही नहीं वह हमारा प्रत्याशी नहीं हो सकता है जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने कहा कि भरत सिंह जैसे सांसद का टिकट काटना निरंकुश निर्णय है इसका हम सभी कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करते रहेंगे जिला उपाध्यक्ष वशिष्ठ दत्त पांडे ने पार्टी नेतृत्व से अपने निर्णय बदलने और भरत सिंह को टिकट देने की मांग की है प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेतृत्व को आगाह किया कि अगर निर्णय नहीं बदला गया तो हम लोग सामूहिक रूप से त्याग पत्र दे देंगे
सभासद विनोद सिंह, बबलू सिंह, अंजनी सिंह प्रधान, गोलू सिंह, अटल सिंह राठौर, विमलेश सिंह, गोपाल राय, जयराम सिंह प्रधान, करीम सिंह प्रधान, अशोक सिंह, मनोज गुप्ता सभासद, पिंटू तिवारी, मुन्ना सिंह व आशीष प्रताप सिंह इत्यादि मौजूद लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता


