Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस विधानसभा में अभी तक 34 बूथों पर नहीं दौड़ी बिजली, पिंक बूथ से अनजान दिखें ये उपजिलाधिकारी


सिकन्दरपुर बलिया देश में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन के समक्ष बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी को अभिलंब पूरा कराने की चुनौती है पिछले दो हफ्तों से लगातार प्रयास के बाद भी कुछ खास सुधार होते हुए नहीं दिख रहा है सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के 327 बूथों पर आठ मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना है इसमें से अभी तक कोई कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, इस संबंध में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने कहा कि बूथों पर जो कमियां मिली हैं उसे चुनाव से एक हफ्ते पूर्व तक दूर कराने के लिए सभी संबंधित विभागध्यक्षों को निर्देशित किया गया है, लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी उपजिलाधिकारी ने स्वीकार किया कि सिकन्दरपुर विधानसभा के 327 बूथों में से 34 बूथों पर बिजली की व्यवस्था अब तक नहीं हो पाई है, पिंक बूथ स्थापना के बारें मे एक प्रश्न के उत्तर में उपजिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में पिंक बूथ स्थापना करनी है या नहीं, इस बाबत मुझे कोई जानकारी नहीं मिली है

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---