रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा क्षेत्र के रतसर गांव में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने वीरेंद्र सिंह मस्त को बलिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।बताते चले कि वीरेंद्र सिंह मस्त भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है । पूर्वांचल की सबसे टॉप माने जाने वाली लोकसभा सीट बलिया से उम्मीदवारी के लिए सभी लोग टकटकी लगाये थे ।वीरेंद्र सिंह मस्त को प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करने के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय महेंद्र नाथ पाण्डेय जी को बधाई भी दी ।शमशेर बहादुर सिंह ने अपने आवास पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया और कहा कि देश में नरेंद्र और बलिया में वीरेंद्र ही होना चाहिए तथा कहा कि मस्त जी को जीताकर देश के सबसे बड़े संसद में नरेंद्र भाई मोदी के हाथों को मजबूत करें ।अंत मे हर हर मोदी घर घर मोदी के उद्घोष के साथ सभी ने प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया ।
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

