सिकंदरपुर (बलिया) बहुजन समाज पार्टी द्वारा शनिवार को मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन मुख्य जोनल कोऑर्डिनेटर (आजमगढ़ व बनारस) इंदल राम, व मंडल कोऑर्डिनेटर रविंद्र यादव की अध्यक्षता में तथागत मैरिज हॉल मऊ में आयोजित किया गया, जिसमें बलिया जिले के हड़सर गांव निवासी श्रीकृष्ण राम को मुख्य जोनल कोऑर्डिनेटर इंदल राम व मंडल कोऑर्डिनेटर रविंद्र यादव की मौजूदगी मे सर्वसम्मति से जिला संयोजक बलिया नियुक्त किया गया।
इस बैठक मे मुख्य रूप से बलिया जिले से घनश्याम खरवार सुखदेव राजभर जितेंद्र संखवार रणजीत कुमार भारती विनोद सेहरा संजीव कुमार वर्मा संजय चौहान हरिंदर राम व जेपी यादव आदि लोग मौजूद रहें। जैसे ही यह खबर बसपा कार्यकर्ताओं को लगी पूरे सिकंदरपुर में खुशी की लहर दौड़ गई कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया।
रिपोर्ट- ए. के. तिवारी

