Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सांसद ने लगाया जन चौपाल, गिनाई गई कल्याणकारी योजनाएं


सिकंदरपुर (बलिया ) भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय मालदह में  जन चौपाल का आयोजन किया गया । जन चौपाल को संबोधित करते हुए सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व पटल पर छाया हुआ है । जरूरत है हमें गांव के विकास की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गांव के विकास में तत्पर है । जिसके लिए दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने सरकार द्वारा आम जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं को घर घर तक पहुंचा कर पात्रों को लाभ दिलाने का भाजपा के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया । इस दौरान रामलाल वर्मा ,दिनेश राजभर ,रंजीत कुमार तिवारी ,हृदय नारायण तिवारी, विद्यासागर, अमित तिवारी ,विशाल तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे । अध्यक्षता प्रधान मुक्तेश्वर वर्मा व संचालन शिवजी वर्मा ने किया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---