Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: उपडाकघर का ताला तोड़कर चोरों ने उपकरणों पर किया हाथ साफ


बांसडीह (बलिया) कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह सप्तर्षि चौराहे के पास  उपडाकघर में बीती रात सोमवार को दरवाजे का हैंडल उखाड़ कर उसमें से कंप्यूटर और उसके संबंधित उपकरण को चोरो ने चुरा लिया, सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने उपडाक अधीक्षक के तहरीर पर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रत्येक दिन की भांति साय छ बजे डाकघर बन्द कर के कर्मचारी अपने घर को चले जाते हैं, और उसका कैशबॉक्स प्रत्येक दिन स्थानीय कोतवाली में जमा होता हैं। सोमवार की रात्रि में चोरो ने मेन दरवाजे की कुंडी उखाड़ कर उसमें रखा पाँच मॉनिटर, एक बैटरी, तीन सीपीयू, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक कलर प्रिंटर, तीन की बोर्ड और तीन माउस उठा ले गए। सुबह के लगभग साढ़े नौ बजे उपडाकघर के उपडाकपाल बबन राम और अन्य कर्मचारी आये तो नजारा देख सन्न रह गए।  कागजात जहाँ थे वही के वही थे और उसमें रखा कम्प्यूटर और उसके उपकरण गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी को दी, मौके पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक ने डाकपाल से तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी। 
डाकघर में कोई भी चौकीदार मौजूद नही था और न ही वहाँ पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, ऐसे में चोरो को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती सिद्ध होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---