Left Post

Type Here to Get Search Results !

रतसर: 50वॉ बर्ष (स्वर्ण जयंन्ती वर्ष) दुर्गा पुजा की अंतिम तैयारी जोरो पर


रतसर (बलिया)   क्षेत्र के पंचायत भवन पर श्री श्री १००८ सार्वजनिक दुर्गा पूजन कमेटी द्वारा आयोजित दुर्गा पुजा के अध्यक्ष स्वर्णकार राधेश्याम वर्मा ने बताया की कमेटी द्वारा मूर्ति रखने का इस वर्ष  50वां  स्वर्ण जयंती वर्ष में पांच दिवसीय पूजन की तैयारी जोरों पर चल रहा है कार्यक्रम की शुरुआत दिनांक १६-१०-२०१८ दिन मंगलवार मां के पट खुलने से शुरू हो जाएगा जो ५ दिन रहेगा जिसमें श्रृंगार ,पूजन, दर्शन, हवन, आरती, बंदन व जागरण का कार्यक्रम निर्धारित है। काफी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु भक्तजन द्वारा माता का दर्शन पूजन होता है। दर्शन पूजन मे श्रद्धालु भक्त जन को दिक्कत का सामना ना करना पड़े इसके लिए कमेटी पूरी तैयारी पर है। 

झंटू शंकर  24 परगना, गंगासागर, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से आए मशहूर मूर्तिकार अपने दो साथी कमल व वापी के साथ विगत 2 माह से माता रानी की मूर्ति को मूर्त रूप देने का कार्य दिन रात युद्ध स्तर पर कर रहे हैं मूर्तिकार अपने गुरु गोवर्धन से यह कार्य सीख कर 15 साल की उम्र से यह कार्य करते हैं। उन्होंने बातचीत में बताया कि उनके द्वारा मूर्ति का कार्य रतसर के अलावा नूरी गंज, भटनी, मथौली, वॉशर जिला कुशीनगर में भी चल रहा है झंडू शंकर वर्ष के बारहों महीने मूर्ति बनाने का कार्य करते हैं। उनके द्वारा बनाई मूर्ति पूरे भारत मे काफी लोकप्रिय है, पिछले २५ वर्षों से लगातार पंचायत भवन रतसर की मूर्ति बनाने के लिए २ माह पहले से आ जाते हैं उनका कहना है कि इस बार मूर्ति रंग रोगन करके पंचमी तिथि तक तैयार हो जाएगा। उसके बाद श्रृंगार सजावट का कार्य पंडाल में पूरा हो जाएगा सप्तमी को दर्शनार्थियों के लिए मां का पट शुभ मुहूर्त में  खोला जाएगा।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---