Left Post

Type Here to Get Search Results !

रतसर: चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने किया रामलीला मंच का भव्य उद्घाटन


रतसर (बलिया)  क्षेत्र मे सन १९७५ से चल रहे बीका भगत के पोखरे पर रामलीला मंच का ४३वे वर्ष के उद्घाटन की शुरुआत में पंडित राजेंद्र पाण्डेय ने मंगलाचरण कर हवन, पूजन का कार्य संपन्न किया । रामलीला मंच प्रथम दिन के प्रायोजक श्री नाथ बाबा इंडेन गैस एजेंसी रतसर के प्रबंधक अजीत जयसवाल ने दीप प्रज्वलित किया तथा देवेंद्र नाथ दुबे पुलिस चौकी प्रभारी रतसर ने रामलीला मंच का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया, इसके बाद उपस्थित सभी अतिथियों ने भगवान श्री विष्णु की आरती में भाग लिया उक्त अवसर पर अमित जयसवाल ने कहा कि भगवान श्री राम उत्तम समाज के लिए आज भी प्रेरणा के स्रोत है। इस अवसर पर रामलीला मंच कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि आज समाज में जहां एक और अश्लीलता का प्रचार मंचों से हो रहा है उसकी जगह रामलीला का मंचन हमारे समाज में एक आदर्श समाज की स्थापना करता है।

वहीं प्रभु श्री राम का चरित्र हमें गलत कार्यो पापों से बचने की प्रेरणा देता है, पुण्य करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है पाप को छोड़ो । महाभारत हमे निषेध रूप से धर्म का ज्ञान कराता है कि क्या नही करना चाहिए, वहीं रामायण विधि रूप से धर्म का ज्ञान कराता है क्या करना चाहिए, चौकी इंचार्ज ने रामलीला के आयोजन हेतू रामलीला मंच के आयोजकों का धन्यवाद दिया। रामलीला प्रथम दिन की शुरुआत नारद मोह से हुआ ।जिसका  मंचन अतिथियों ने बैठकर किया।
कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नंदू सिंह, अजीत सिंह, मुन्ना श्रीवास्तव, बरमेश्वर गिरी, मुलायम यादव, प्रशांत सिंह, विनय सिंह ,पंकज सिंह ,अमित गुप्ता, जुनैद अहमद, ओम प्रकाश शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, रुनू तिवारी समेत काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। रामलीला का संचालन मदन चौधरी ने किया अंत में सिलोचन चौधरी ने सबका आभार प्रकट किया।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---