Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर इन थानों पर बालिकाओं ने की थानेदारी


वाराणसी (ब्यूरो) - 11 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और ऊपर से नवरात्र, दोनों ही पर्व एक साथ आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी के बीच वाराणसी पुलिस और प्रभुनाथ फाउंडेशन ने मिलकर शहर के 15 थानों की कमान बालिकाओं को सौंप दी है। गुरूवार सुबह अपने सहयोगी के साथ सुबह 11 बजे अपने अपने थानों का कार्यभार बालिकाओं ने संभाला। साथ ही थानों की कार्यप्रणाली जानी और कार्य में जुट गयीं।
जहां चेतगंज थानाध्यक्ष का कार्यभार संभाल रही बीए प्रथम ईयर की छात्रा अल्फिया ने आर्य महिला कालेज पहुँच छात्राओं की समस्या जानी और उन्हें समाधान का आश्वासन दिया तो वहीं महिला थाना प्रभारी बनायीं गयी स्वाति ने पिछले कई दिनों से महिला थाने का चक्कर काट रहे जोड़ों को सहमति से एक साथ रहने पर राज़ी कर हंसी ख़ुशी घर भेज दिया।

इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेश राव आनंद कुलकर्णी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर वाराणसी पुलिस द्वारा एक पहल की जा रही है, जिसमे शहर के 15 थानों पर मलिन बस्तियों की लड़किया या फिर वो लड़किया जो किसी सोशल हैरेसमेंट की विक्टिम रही हैं और उससे उबर कर आज वो समाज को जागरूक और मज़बूत करने का काम विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से जुड़कर कर रही हैं, उन्‍हें कमान सौंपी गयी है। वहीं कैंट थाने पर संध्या ने उपनिरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय से थाने को टेकओवर करते हुए पुलिसिंग की बारीकियां भी जानी।

रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---