सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के जेठवार ग्रामसभा के कोटेदार, सप्लाई इंस्पेक्टर व एसडीएम के खिलाफ तहसील परिसर सिकन्दरपुर मे गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमरण अनशन पर बैठे भाजपा नेता बाबू विमल राय "आन्दोलन" का अनशन आज दुसरे दिन भी जारी है।
विमल राय "आन्दोलन" ने मीडिया मे धरना समाप्ति की आई खबरों का पुरजोर खंडन करते हुए कहा कि ये अनशन अब उसी दिन खत्म होगा जब हमारी मांगे पुरी होगी, अपनी प्रमुख मांगों के बारें मे बताते हुए कहा कि सबसे पहले जेठवार गांव के भ्रष्ट कोटेदार को निलंबित करने व इस प्रकरण मे संलिप्त व कोटेदार को शह देने वाले सप्लाई इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद यादव व एसडीएम राजेश कुमार यादव पर तत्काल कार्यवाही करने व पिछले 15 सालों से कोटेदार द्वारा दो परिवारों शशि राय पति गुंजन राय व इसरावती राय पति श्रीकिशुन राय को राशन से वंचित रखा गया है इन परिवारों का पिछले 15 साल का राशन तत्काल प्रभाव से रिकवर किया जाये, हमनें शाषन प्रशासन को इस प्रकरण मे तीन महीने दिये पर अभी तक इस प्रकरण मे कुछ भी नही हुआ, अब आर पार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है, आगे बताया कि अगर स्थानीय प्रशासन हमें जेल मे भी डाल देगा तो हम जेल जाने के लिए भी तैयार है, वहा भी हमारा आमरण अनशन लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

