Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: विधायक ने किया रामलीला का भव्य उद्घाटन, नारद मोह से हुई मंचन की शुरुआत


सिकन्दरपुर (बलिया) फूलों और खूशबू की नगरी कहे जाने वाले माँ जल्पा कल्पा की धरती सिकन्दरपुर के मुख्य बाजार चौक स्थित रामलीला मैदान मे क्षेत्र के विधायक संजय यादव ने बुधवार की रात श्री बैजनाथ पाण्डेय की अगुवाई मे रामलीला समिति द्वारा आयोजित भव्य रामलीला का अपने कर कमलों के साथ भगवान राम के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर व फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए संजय यादव ने कहा कि रामलीला का मंचन हमें भगवान राम के संस्कार, आदर्श और उनके जीवन के संघर्षों को हमे अपने जीवन मे समाहित करने का एक अच्छा सा मौका देता है, हमे रामलीला से बहुत कुछ सिखने को मिलता है, आगे कहा कि बैजनाथ पाण्डेय की अध्यक्षता मे पिछलें 37 सालों से रामलीला का सफल आयोजन कराने के लिए पुरी समिति बधाई की पात्र है, रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री बैजनाथ पाण्डेय ने कहा कि पिछले तीन सालों से रामलीला मे माननीय विधायक जी का अभुतपूर्व सहयोग रहा है, उन्होंने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया, इस दौरान रामलीला देखने के लिए सैकड़ों बच्चों व युवकों की भीड़ रामलीला मैदान पर मौजूद रही।

इस अवसर पर रामलीला समिति सिकन्दरपुर के अध्यक्ष बैजनाथ पाण्डेय, सचिव उमाशंकर राजभर (मिठाईलाल), नगर अध्यक्ष डॉ रविन्द्र वर्मा, विधायक प्रतिनिधि अंजनी यादव, रमेश यादव, राजेश वर्मा, दिनेश राजभर, प्रमोद गुप्ता, विनीत पाण्डेय, आकाश तिवारी, प्रयाग चौहान, डब्ल्यू गुप्ता, जयप्रकाश वर्मा, अद्भुत पाण्डेय, जसवंत मौर्या, गनेश सोनी, अभिमन्यु पाण्डेय, हृदय नारायण पाण्डेय, बिहारी पाण्डेय व रामजी पाण्डेय सहित रामलीला समिति के सभी सदस्य लोग मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---