Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: पाठकों की नींद खुली तो अख़बार ही हुआ पुरे जिले से गायब, हॉकरों ने किया अखबार बांटने का बहिष्कार


बलिया (ब्यूरो) सुबह से ही लोग अखबार पाने व पढ़ने के लिए तरस रहे है, पर आज गुरुवार को पुरे बलिया जिलें मे कोई भी अखबार पढ़ने को नही मिलेगा, बताते चलें कि एक बड़े अखबार के पूर्व ऐजेंसी मालिक व हॉकर के बीच किसी बात को लेकर खीचातानी हो गई थी, जिसमें पूर्व ऐजेंसी के मालिक ने फेफना थाना मे उक्त हॉकर के खिलाफ तहरीर दे दिया था, इस संबंध मे फेफना पुलिस ने बुधवार की अपनी कार्यवाही करते हुए उक्त हॉकर को उसकें घर से गिरफ्तार कर लिया।
उक्त हॉकर की गिरफ्तारी की खबर आग की तरह पुरे जिले मे फैल गई व जैसे ही अन्य हॉकरों को भी पता चली सभी हॉकरों ने अपनी एकजुटता व यूनियन का प्रदर्शन करते हुए 11 अक्टूबर की सुबह अपने कार्य का बहिष्कार कर दिया, जिससे जिलें भर मे अखबारों का वितरण रूक गया व सभी अखबारों के पाठक आज अखबार पढ़ने से वंचित रह गये।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---