Left Post

Type Here to Get Search Results !

रतसर: चौकी प्रभारी व ग्रामप्रधान ने सुलझाया खड़ंजे का विवाद, कार्य पुनः शुरू


रतसर (बलिया) विकासखंड गड़वार अंतर्गत ग्राम सभा रतसड़ कला खदरा पर पूरब मोहल्ले चौक से दक्षिण मोहल्ला मेन रोड तक खड़ंजा के निर्माण कार्य में मोहल्ले के लोगों द्वारा खड़ंजा को आगे पीछे करने को लेकर शनिवार को विवाद उत्पन्न हो गया, जिस पर ग्राम प्रधान स्मृति सिंह द्वारा सूचना पाकर मौके पर देवेंद्र नाथ दुबे चौकी प्रभारी रतसड़ व हमराही नंदलाल सिंह सिपाही के साथ मौके पर पहुंच गए मौके की स्थिति समझने के बाद स्थानीय लोगों से बातचीत कर व समझा बुझा कर मामले को शान्त किया, तनाव खत्म होने के बाद पूरब मुहल्ले बहुप्रतीक्षित खड़ंजा का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। इस खड़ंजा के निर्माण होने से मेन रोड से पूर्व मोहल्ला चौक तक चार पहिया वाहन आ जा सकेंगे इस खड़ंजा के निर्माण को लेकर रतसड़ पूर्व मोहल्ले के लोगों में काफी खुशी व्याप्त है, लोगों का कहना हैं कि ग्रामप्रधान स्मृति सिंह के नेतृत्व मे जनहित मे किये जा रहे कार्य सराहना योग्य हैं।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---