सिकंदरपुर (बलिया) भाजपा के जिलाध्यक्ष बिनोद शंकर दुबे ने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा बलिया के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर गोंड़ की सहमति से नई कार्यकरणी का गठन कर नये पदाधिकारियो के नाम की घोषणा बुधवार को की। इस कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से जिलाउपाध्यक्ष अजय कुमार खरवार (ग्रामप्रधान प्रतिनिधि चक्खान,सिकन्दरपुर) को चुना गया।
इसकी जानकारी मिलते ही उनके गांव समेत पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी , जिलाउपाध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्रीय मीडिया से मुखातिब डॉ अजय कुमार खरवार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस विश्वास के साथ मुझे ये जिम्मेदारी दी है, मै पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करुंगा।
इसी क्रम में डॉ अजय कुमार खरवार के सिकन्दरपुर पहुचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने फुल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया, इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर गौड़, विनीत कुमार पाण्डेय बिट्टू, भुक्कु पाण्डेय, सभासद सुनिल कुमार, सभासद बलिया शशि श्रीवास्तव, रामू चौहान, संतोष पाण्डेय, मनोज यादव, दिनेश जायसवाल, फेकू राजभर, बलराम राजभर, साधु यादव, राजेश यादव, मुन्ना कनौजिया, जेपी यादव, रामायण यादव, हिमांशु राय व उमाशंकर पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहें।

