Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: विद्युत संविदाकर्मियों ने की वेतन की मांग, नही मिलने पर करेंगे अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार


सिकन्दरपुर (बलिया) बिद्युत विभाग के 33/11 के०वी०ए० उपखंड सिकन्दरपुर मे कार्यरत संविदाकर्मियों ने गुरुवार की दोपहर उप खण्ड अधिकारी वीरेन्द्र यादव को एक प्रार्थना पत्र सौपते हुये पिछले चार माह का भुगतान तत्काल कराने का मांग किया, संविदाकर्मियों ने बताया कि मार्च-2018 से अभी तक सिर्फ़ दो महीने का ही भुगतान संबंधित एजेंसी के माध्यम से मिला है, जिसके चलते हमे अपना परिवार पालना मुश्किल हो रहा है।
प्रार्थना पत्र के माध्यम से संविदाकर्मियों ने विभाग को आगा़ह करते हुए कहा है कि अगर 6 अक्टूबर तक सभी बकाया राशि का भुगतान विभाग द्वारा नही कराया गया तो 7 अक्टूबर 2018 से सभी संविदाकर्मी मिलकर अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार करेंगे।
इस अवसर पर उमेश यादव, रमाशंकर, जितेंद्र यादव, योगेश कुमार, संतोष कुमार वर्मा, हरिशंकर वर्मा, श्रीनिवास यादव, मनीष यादव समेत सभी संविदाकर्मी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---