Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: बिजली विभाग कर रहा है किसी बड़े हादसे का इंतजार


सिकंदरपुर (बलिया)  जर्जर हुए तारों को लाख बदलने की बात सरकार द्वारा की जा रही है। लेकिन धरातल पर इसका कोई असर देखने को नहीं है। लोगो द्वारा बार बार मांग करने के बाद भी बिधुत बिभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर कोई असर नही दिख रहा है। पिछले 2 माह में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते हैं क्षेत्र में आधा दर्जन लोगों की जा जाने जा चुकी है। जिनमे बिधुत बिभाग के द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि भी दी गयी है। क्षेत्र में जर्जर हुए तार रोजाना किसी बड़े हादसे की दावत देती नजर आ रही है। बलिया सुनौली राज्य मार्ग पर बस स्टैंड चौराहे सिकंदरपुर से गांधी इंटर कॉलेज तक व बस स्टैंड चौराहा सिकन्दरपुर से सेन्ट्रल बैंक बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग पर जर्जर तारों की हालत यह है कि यह तार कब टूटकर किसी राह चलते राहगीर के ऊपर गिर जाए इसका कोई भरोसा नहीं। सबसे बड़ी बात यह है कि इन जर्जर तारों के नीचे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी जैसी बैंकों की संचालन होती है। जिसमें हजारों लोग इस जर्जर हुए तार के नीचे अपने वाहन खड़ा कर बैंक में जाते हैं। अगर समय रहते जर्जर तार को नही बदला गया तो आने वाले दिनों में बहुत बडा हादसा हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---