बलिया (ब्यूरो) मा० नेता विरोधी दल, विधान सभा उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी का आगमन जनपद में 05 अक्टूबर को हो रहा है।
वीआईपी अधिकारी ने बताया है कि 05 अक्टूबर को शाम 04:00 बजे अतिथि गृह लो०नि०वि० में पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 06 अक्टूबर को स्थानीय भ्रमण व जनता से भेंट करेंगे तथा 07 अक्टूबर को 11:00 बजे इंटर कॉलेज बांसडीह में सपा के बूथ स्तर प्रभारी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेंगे, और अतिथि गृह लो०नि०वि० में विश्राम करेंगे। 08 अक्टूबर को बलिया से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

