सिकन्दरपुर (बलिया) लड़की भगाने के आरोप मे वांछित व पिछलें तीन माह से फरार चल रहा युवक बीते बुधवार की शाम लड़की के पिता के सुचना पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसे सिकन्दरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, विदित हो की लड़की भगाने के आरोप मे रितेश प्रजापति पुत्र रामप्रीत प्रजापति निवासी दूबा, थाना- दरौली, जिला- सिवान बिहार पर विगत तीन माह पहले लड़की के पिता के तहरीर पर उक्त आरोपी के खिलाफ सिकन्दरपुर थाने मे धारा 363, 366, 323 आईपीसी के तहत मुकदमा संख्या 149/18 दर्ज हुआ था, मुकदमा दर्ज होने के बाद उक्त आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार पुलिस के साथ आँखमिचौली का खेल खेल रहा था।
बुधवार की शाम लड़की के पिता ने चौकी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय को सूचना दिया कि उक्त आरोपी मेरी लड़की को फोन करके कह रहा है कि मै मनियर रोड स्थित गांधी आश्रम सिकन्दरपुर के सामने खड़ा हूँ तुम आ जाओ हम लोग यहा से भागकर कही दुर चले जायेंगे, चौकी प्रभारी ने इस सूचना पर तत्काल अपने हमराही धर्मेन्द्र सिंह के साथ मौकें पर पहुंचे तो उक्त आरोपी पुलिस को देखकर तेज कदमों से भागने लगा, फिर पुलिस ने उसे दौड़ाकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

