Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: विद्यालय मे फैल रहा सीवर का पानी, संक्रामक बीमारी की आशंका, शिकायत के बाद भी नही हुई कार्यवाही


वाराणसी (व्यूरो)  चोलापुर क्षेत्र के देवानंदपुर गांव स्थित कस्तूरबा विद्यालय के सीवर के पानी से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है, जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीण काफी भयभीत है।
पिछले दिनों धरसौना से नियार मार्ग चौड़ीकरण के दौरान कस्तूरबा विद्यालय के सीवर की पाइप टूट गई। जिसकी वजह से 100 बच्चियों के प्रयोग में आने वाला पानी बस्तियों सहित बगल में प्राथमिक विद्यालय देवानंदपुर के परिसर में बहने लगा।
गांव के निवासी प्रमोद चौबे, सुरेश, अमरनाथ, त्रिभुवन, बुधीराम, राजेंद्र बताते हैं की कस्तूरबा विद्यालय में 100 बालिकाएं आवासीय रूप से रह कर पढ़ाई लिखाई करती है। जिससे उनके नहाने धोने का पानी सीवर के माध्यम से जाता था। जो कि रोड निर्माण के बाद से ब्लॉक हो गया है। और अब गंदा पानी बगल के प्राथमिक विद्यालय सहित आसपास की बस्तियों में बह रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। यही स्थिति बनी रही तो जल्द ही यहां पर संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है।
इस संबंध में कस्तूरबा विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमीना मिश्रा ने बताया कि पिछले 15 दिन पहले ही बीडीओ चोलापुर सहित बीएसए वाराणसी को पत्र लिखकर सीवर जाम की समस्या से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हो पाया है।

वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---