वाराणसी (ब्यूरो) - 8 अक्टूबर। दर्शन विभाग में अपने शोध कार्य को पूरा करने के लिए दिनदासपुर गांव की बेटी रितु शर्मा जर्मनी रवाना हो गई है।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शोभनाथ सिंह की पुत्री रितु शर्मा काशी हिंदू विश्वविद्यालय से दर्शन विभाग में स्नातकोत्तर करने के बाद बॉम्बे आईआईटी पवई महाराष्ट्र से पीएचडी कर रही थी। रिसर्च पूरा होने के बाद जर्मनी के वर्लिन स्थित मशहूर फ्राई विश्वविद्यालय की ओर से पोस्ट डॉक्टरेट शोध प्रबंध के अध्ययन का बुलावा आने पर रितु शर्मा जर्मनी के लिए रवाना हो गई है। इस बात की जानकारी देते हुए ऋतु के पिता महेंद्र शर्मा एडवोकेट ने बताया कि उनकी बेटी वहां रहकर 2 वर्षों तक शोध कार्य पूर्ण करेगी।
गांव की बेटी को इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह,ने इसे बेटियों के लिए गौरव की बात बताया। गांव के ही जनार्दन सिंह, रूबी, प्रीति, ममता सिंह, पूजा गुप्ता पत्नी राजकुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सीमा पटेल, संगीता विश्वकर्मा, किरन सेठ पत्नी पंकज सेठ प्रदेश सचिव अपना दल, सलीमुनिशा पत्नी राजा हाशमी,सरिता प्रकाश पत्नी गगन प्रकाश आदि ने रितु शर्मा को बधाइयां दी है।
रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

