सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के चेतन किशोर जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में कृषि निर्देशक बलिया संतोष कुमार के तत्वाधान में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजनांतर्गत विकासखंड स्तरीय खरीफ कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया, क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने इस कृषि मेले का उद्घाटन किया, वक्ताओं ने कृषि सूचना तंत्र से जुड़े हुए प्रमुख बिंदुओं पर उपस्थित लोगो को संबोधित किया तथा किसानों को इस से होने वाले लाभ के बारे मेंं जानकारी दिया। वहीं क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने मेला मेंं आए हुए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सरकार किसानों के विकास के लिए तत्पर है। आने वाले दिनों में किसानों को इससे और ज्यादा भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रजनीश राय, राहुल गुप्ता, ओम प्रकाश यादव, विनीत पांडे बिट्टू, छोटक चौधरी, प्रिंस राय, राजेंद्र सिंह, अंजनी यादव समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

