Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी के बैंक अकाउंट से उच्चकों ने उडा़ये 51 हजार रुपये


बांसडीह (बलिया)  आए दिन समाचार पत्रों व टेलीविजन के माध्यम से हमें यह खबरें लगातार मिलती रहती है कि बैंक खातें से घोखाधड़ी कर पैसे निकाल लिए जाते है या ऑनलाइन खरीदारी कर ली जाती है, एक ऐसा ही प्रकरण सामने आया है, कोतवाली क्षेत्र के टंडवा गांव में बुधवार को एटीएम का पिन कोड पूछकर उच्चकों ने 51 हजार रुपये निकाल लिए। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात के विरुद्घ तहरीर दिया है। तहरीर के बाद पुलिस गहनता से छानबीन में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी लक्ष्मण चौबे के मोबाइल पर रविवार को फोन आया कि मैं स्टेट बैंक से बोल रहा हूं। आपका एटीएम कार्ड बंद हो चुका है। कार्ड को रिनवल करना है। कृपया अपना पुराने एटीएम का कोड बताइये। जिस पर पीड़ित ने बताया कि पिछले माह पैसा एटीएम से निकला था तो वह चालू था। इसके बाद हैकर ने बताया कि दो दिन पहले बंद हुआ है। शीघ्र कोड बतलाइये, ताकि आपका एटीएम फिर से चालू कर दिया जाय। तत्पश्चात पीड़ित ने एटीएम कोड बता दिया। कोड बताने के पंद्रह मिनट के अंदर ही करीब चार बार में 51 हजार रुपये निकलने का मेसेज पीड़ित के मोबाइल पर आ गया। पीड़ित अभी मोबाइल पर मेसेज देख ही रहा था कि फिर फोन आया कि मोबाइल का मैसेज तत्काल डिलीट कर दीजिए। शंका होने पर पीड़ित ने मंगलवार को बैंक में बैलेंस चेक करवाया तो पता चला कि रविवार को ही 51 हजार रुपये निकाल लिया गया है। यह सुन उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिजन बुधवार को कोतवाली पहुंच अज्ञात के विरुद्घ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---