Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: ट्रैक्टर से दबकर 9 वर्षीय बालक की मौके पर हुई मौत


रतसर (बलिया) गड़वार थाना अन्तर्गत रतसर-खेजुरी मार्ग पर चवरी के तरफ जाने वाले मोड़ पर शाहिल वर्मा (उम्र ९ बर्ष) पुत्र अनिल बर्मा सुबह लगभग ६ बजे बजे अपने घर के कार्य से सायकिल द्वारा जा रहा था, तभी पास से गुजर रहे ट्रक्टर (यू पी-५४/७२९१) के पास खराब पटरी के कारण लड़का शाहिल लड़खडा कर गिर गया तभी पास से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्राली के चपेट मे आ गया और दबकर मौके पर ही मौत हो गई ।सुचना मिलते तत्काल चौकी इंचार्ज रतसड़ देवेन्द्रनाथ दूबे घटना स्थल पर पहुंच गये, और टेक्टर को अपने कब्जे में लेकर मुकदमा पंजीकृत करा मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया । मृतक शाहिल बर्मा के पिता अनिल बर्मा मुकाम दशवत पूर,पोस्ट-गोहदा विशनपुरा जिला-गाजीपुर के निवासी है।जो रोजी रोटी के वास्ते पिछले ५ बर्षो से घूमकर घूमकर लोहा लक्ड़ कबाड़ी का कार्य करते है, उनको १ लड़का और १ लड़की है, अचानक शाहिल के मौत होने से व घर का चिराग़ बुझने से पूरा परिवार सदमें मे आ गया है, परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---