वाराणसी (ब्यूरो) - 15 अक्टुबर -- अनुशासन ही शिक्षा का मुलमंत्र है यदि शिक्षक और छात्र दोनों ही अनुशासन का पालन करते है तो दोनो का भविष्य उज्जवल रहेगा उक्त बातें राष्ट्रपति पदक प्राप्त पुर्व शिक्षक एवं प्रधानाचार्य मृत्युंजय शर्मा ने बसनी स्थित सुभद्रा कुमार इंटर कालेज के ६८ वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुये कहा।उन्होंने कहा की १५ अक्टुबर १९५१ में स्थापित इस विद्यालय की एक गरिमा रही है इतिहास गवाह है की प्रदेश ही नहीं देश में भी इस विद्यालय के छात्र और शिक्षक का अपना स्थान रहा है इसका मुल कारण भी अनुशासन है मैं इस विद्यालय के संस्थापक स्व० बाबू जगन्नाथ सिंह को सादर नमन करते हुये अपेक्षा रखता हूं की वर्तमान प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं छात्र भविष्य में भी विद्यालय की गरिमा बनाये रखेंगे । स्थापना दिवस के समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया । समारोह को भागवत सिंह ,कमला प्रसाद सिंह, सतीश कुमार सिंह,जयशंकर सिंह, ज्वाला प्रसाद राय ,मनोज कुमार मिश्रा एवं श्री मति नीती सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया समारोह की अध्यक्षता पुर्व प्रधानाचार्य मृत्युंजय शर्मा एवं संचालन प्रधानाचार्य नीरज कुमार द्वारा किया समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षक अभिभावक एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

