Left Post

Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश: किसान न्याय मोर्चा के लोगो ने रोका रिंग रोड फेज - 1 का काम


वाराणसी (ब्यूरो)  दिनांक 13/10/ 2018 दिन शनिवार को किसान न्याय मोर्चा के तत्वाधान में किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश सचिव अशोक प्रजापति के नेतृत्व में रिंग रोड फेज- 1 का काम इदिपुर गांव में रोक दिया गया ।क्योंकि यही पर सर्विस रोड नहीं बना है। इदिलपुर पुर गांव अंदर बाईपास से लेकर हरहुआ तक दोनों तरफ सर्विस रोड अति आवश्यक है ।इसी को मांग को लेकर गांव के प्रभावित किसान मजदूर और श्रमिक लोगों ने आज सुबह 10:00 बजे से धरना प्रदर्शन कर रहे थे चक्का जाम किया। और काम को रोक दिया गया । क्योंकि आए दिन रोज दुर्घटनाएं हो रही है बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है गांव लोगों को बाहर निकलना रोड क्रॉस करना मुश्किल हो गया है और प्रत्येक दिन इस घटना से ग्राम वासियों को गुजरना पड़ता है बहुत सारी दिक्कतें आती है इसलिए ऐसा किया गया। मौके पर हरहुआ इंचार्ज अनुराग मिश्रा पहुंचे और उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि हम आपकी बात जिला प्रशासन तक पहुंचाएंगे और जल्द से जल्द यह आपका सविस राेड़ बनवाया जाएगा। और एनएचआई के पी0डी0 को भी इसकी सूचना दे दी जाएगी ।क्योंकि किसान नेता अशोक प्रजापति जी बता रहे हैं की उनकी बात एनएचआई की पी0डी0से और 9 तारीख 2018 को किसान न्याय मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल माननीय जिलाधिकारी से मिला था और जिलाधिकारी वाराणसी ने कहा कि जो Ring Road Phase 1 इदिल पुर गांव पड़ता है वहां से हरहुआ तक सर्विस रोड  बनवाऊंगा यह बात जिलाधिकारी ने कहा किसानों से  कहा था ।अभी तक नहीं बना इसलिए ग्रामवासी आज का काम राेक दिए । और ग्राम वासियों ने कहा  कि 4 दिन में यदि काम नहीं होता है तो पुणे  17 तारीख को रिंग रोड फेस वन का सारा काम  जो निर्माण कार्य हो रहा है रुक दिया जाएगा  इसलिए जल्द से जल्द  जिला प्रशासन एनएचआई के अधिकारियों से मिलकर  काम को  शुरू करा देl इसके साथ- साथ Ring Road  phase- 1 के  8 गांव को अनुकंपा धनराशि अभी तक नहीं दिया गया है जो उत्तर प्रदेश शासनादेश 11 /05 2017 को भेजा गया है और कहा गया है कि जल्द से जल्द भुगतान 8 गांव को कर दिया जाए जिस तरह से 14 गांव को रिंग रोड Phase 1 में अनुकंपा धनराशि दिया गया है। इस मौके पर प्रदर्शन में प्रताप पट्टी के ग्राम प्रधान राकेश कुमार सिंह बबलू प्रजापति कमलेश प्रजापति सत्येंद्र मिश्रा राहुल अवधेश सिंह सारथी तिवारी मीना देवी सत नारायण दुबे कल्लू देवी लालमणि धर्मावती पूनम देवी शांति देवी इत्यादि किसान मौजूद थे।

रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---