Left Post

Type Here to Get Search Results !

छात्रसंघ चुनाव: सपा व बसपा ने अतुलेश कुमार यादव को बनाया अपना संयुक्त उम्मीदवार


सिकन्दरपुर (बलिया) श्री बजरंग पी जी कॉलेज दादर सिकन्दरपुर मे हो रहें छात्रसंघ चुनाव मे अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार अतुलेश कुमार यादव को बहुजन समाज पार्टी द्वारा समर्थन की बात पर लग रही तमाम अटकलों पर उस समय पूर्ण विराम लग गया, जब समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के बिधानसभा सिकन्दरपुर के पार्टी पदाधिकारियों ने मंगलवार की शाम अतुलेश कुमार यादव को सपा और बसपा का संयुक्त उम्मीदवार घोषित कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी विधानसभा सिकंदरपुर के अध्यक्ष राम जी यादव, जिला पंचायत सदस्य अनंत मिश्रा, बसपा विधानसभा सिकंदरपुर के अध्यक्ष ओम नारायण भारती, पूर्व प्रत्याशी बसपा राजनरायन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा रणजीत भारती, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरिंदर पासवान के साथ अजीत यादव, विजेंद्र यादव, प्रभात, हरेराम, कमलेश, अब्दुल कलाम, संतोष यादव, नीरज वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, दया चौधरी के साथ सैकड़ों की संख्या मे अतुलेश समर्थक छात्र मौजूद रहें।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---