मड़िहान (मिर्जापुर) मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला गाँव मे वृहस्पतिवार की शाम राम नरेश इंटरमीडिएट कालेज का चहारदीवारी अचानक गिरने से वहां पर खेल रहे तीन बालक अंश (4) पुत्र सर्वजीत, आशी(5) पुत्र बृजेश, अर्जुन (5)पुत्र राजमणी निवासी देवरी कला दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये ,मौके पर पहुचे परिजनों ने तीनों बालको को मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये ,जहां अर्जुन पुत्र राजमणी की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
शुक्रवार की सुबह अर्जुन की इलाज के दौरान मौत हो गयी, मौत की ख़बर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों ने शव को मड़िहान थाने ले आये जहां मड़िहान पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।
रिपोर्ट- वाराणसी ब्यूरो अब्दुल्ला हाशमी

