Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सातवें दिन की रामलीला में दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत नज़ारा


रतसर (बलिया)  रतसर कस्बे में रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित संगीतमय रामलीला के सातवें दिन गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, रतसर कस्बे में हिन्दू व मुसलमान दोनों ही धर्मों के लोग रहते है तथा एक दूसरे के त्योंहारों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है, रामलीला के सफल आयोजन में कस्बे के सभी लोग चाहे वे किसी भी धर्म, सम्प्रदाय, वर्ग या जाति के हो बढ़ चढ़ कर भाग लेते है।
रूबी मैरेज हाल के प्रबंधक श्री फैयाज अहमद इस संगीतमय रामलीला के विगत कई वर्षों सेे एक प्रमुख आयोजक के रूप मे अपनी सेवाएं देते रहे है, रामलीला के सातवें दिन श्री फैयाज अहमद ने मंच से अपने संबोधन में भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्श कृत्यों को अपने जीवन मे उतारने की बात कही, श्री फैयाज अहमद ने कहा कि चाहे कैसी भी परिस्थिति आये हम अपने कस्बे की गंगा-जमुनी एकता को टूटने नही देंगे क्योकि ये हमारे कस्बे तथा हमारे पूर्वजों की परम्परा रही है, उन्होंने मंच से रामलीला के आधुनिकीकरण पर जोर दिया तथा कहा कि रामलीला के डिजिटलीकरण के लिए जो भी चीजे आवश्यक है उन्हें करने के लिए मैं प्रतिबध्द हूँ,श्री फैयाज अहमद रूबी मैरेज हाल के प्रबंधक के साथ साथ एक अच्छे समाजसेवी भी है।
इस अवसर पर श्री पप्पू जी हेचरी वाले, मदन यादव, पीयूष प्रताप सिंह तथा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री नंदू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
            
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---