सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के आर एस एस गुरुकुल अकादमी कठघरा बंशीबाज़ार प्रबंधक जय प्रताप सिंह "गुड्डू" ने दशहरा के पावन पर्व पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं समेत सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि व्यक्ति अपने अंदर छुपे हुए अहंकार का नाश न करें तो यह व्यक्ति का पूर्ण रूप से नाश कर देता है, अहंकार पर संस्कार की विजय के प्रतीक पर्व के रूप मे दशहरा को आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण मनाने पर बल दिया।
आगे कहा कि हमें दशहरा पर्व हमें प्रभु श्रीराम के आदर्श, संस्कार व त्याग के साथ-साथ बहुत कुछ सिखाता है, जरूरत है की हमसभी ईमानदारी से उन तथ्यों पर अमल कर एक अच्छे व्यक्ति, एक अच्छे परिवार व एक अच्छे समाज का निर्माण करें।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

