सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 के जिला पंचायत सदस्य अनंत मिश्रा ने समस्त क्षेत्रवासियों को नवरात्रि व विजयदशमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए वार्ड नंबर 23 के समस्त जनता को उनके साथ हर परिस्थितियों मे कदम से कदम मिलाकर चलने की बात दोहराई उन्होंने कहा कि जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं कभी भी किसी समय आम जनता के हक की लड़ाई के लिए वह पूर्ण रूप से हमेशा तैयार हैं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अगर उनके वार्ड के किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की कोई भी जरूरत होगी तो उसके लिए हमेशा ही चलने के लिए तैयार है, आगे कहा कि समाज की सेवा करना ही मेरा आजीवन उद्देश्य है।
अनंत मिश्रा ने दशहरा के संबंध मे बताया कि भगवान राम ने बुराई के प्रतीक राक्षसराज रावण का वध किया, इसी उपलक्ष्य मे विजयदशमी या दशहरा अश्विन शुक्ल दशमी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता हैं और भगवान प्रभु श्रीराम के आदर्शों व त्याग को समाज मे संचारित करता है जिससें हम सभी को अपने जीवन मे सीखने के लिये बहुत कुछ मिलता है, जरूरत है कि हम सभी प्रभु श्रीराम के उन आदर्शों व त्यागों को अपने जीवन मे समाहित करें व अपने अंदर एक राम को पैदा करें तभी जाकर हमसभी समाज मे प्रभु श्रीराम के आदर्शों को स्थापित कर पायेंगे।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

