Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: विधायक संजय यादव ने दशहरा पर्व की महत्ता पर की चर्चा, क्षेत्रवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं


सिकन्दरपुर (बलिया) विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर के लोकप्रिय विधायक संजय यादव ने नवरात्रि व दशहरा के शुभ उपलक्ष्य पर सभी जनपदवासियों व क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रावण पर प्रभु श्रीराम की विजय के कारण इस त्यौहार का नाम विजयदशमी पड़ा, पुलसत्य ऋषि का पौत्र और विधवा का पुत्र रावण अपनी वीरता के लिए जितना भी प्रसिद्ध रहा हो, पर उसे श्वेतदीप (चंद्रदीप) की महिलाओं ने पराजित किया था, वाल्मीकि ने रावण को वेद विद्या निष्णात कहा हैं, अत्याचारी होने के बाद भी वह वेद और समस्त शास्त्रों का ज्ञाता और शिव का भक्त और कुशल राजनीतिज्ञ भी था, पर महत्वपूर्ण विद्वान और भक्त होना नहीं है महत्वपूर्ण है हमारा चरित्र और आचरण।
आगे कहा कि चरित्रवान प्रभु श्रीराम है रावण नही, रावण का पुतला दहन करने वाले क्या सचमुच चरित्रवान है ? यहा चरित्र का अर्थ व्यापक है, चरित्रवान होने के कारण ही समाज मे राम आदर्श मानव के रूप में चित्रित किये गये है, राम आदर्श हैं, मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, आगे बताया कि चैत्र नवरात्र में राम का जन्म होता है और अश्विन नवरात्र मे राम रावण पर विजय प्राप्त करतें है, पर महत्व जन्म का नही काम का है, हमारे द्वारा किये गये कर्म व कार्य ही महत्वपूर्ण होते है, अगर हमारा काम व कर्म घटिया हो और हम पर्व-त्यौहार मनाते चले यह सबसे बड़ी विकृतियों मे से एक है जिससे हमसभी को बचना चाहिये।
आगे बताया कि शक्ति की आराधना के बिना शक्तिवान बने बिना रावण का वध नही किया जा सकता, रावण और असुर शक्तियों से भय का निवारण तभी संभव है, जब हम ऐसी शक्तियों से युद्ध करें, विडम्बना यह है कि आज रावण ही रावण का दहन कर रहा है, आसुरी, अत्याचारी, और आततायी शक्तियां कही अधिक प्रभावशाली है, सच मायनों मे रावण दहन का अर्थ है हिंसा, लालच, द्वेष, और घृणा का दहन करना।
विधायक संजय यादव ने विजयादशमी के बारे मे "खबरें आजतक Live" से विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि अन्यायियों का साथ देकर हम विजयदशमी नही मना सकते, राम ने रावण को युद्ध मे पराजित कर उसका वध किया था, पर आज इस बात की जरुरत है कि हम अपने भीतर और बाहर के रावण का वध करें, तभी जाकर हमसभी पुनः एक बार समाज मे रामराज्य की स्थापना करने के लिए अग्रसर होगे, विधायक संजय यादव ने दशहरा पर सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि तथा निर्मल काया की कामना करतें हुए आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण तरीक़े से दशहरा पर्व मनाने की अपील की।

रिपोर्ट- चीफ एडिटर विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---