सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के फिजिशियन व सर्जन डॉ आशुतोष गुप्ता ने दुर्गा पूजा व दशहरा के शुभ मौके पर सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, आगे कहा कि महाज्ञानी रावण को भी अहंकार के कारण परास्त होना पड़ा इसिलिये इस त्यौहार को अहंकार के पराजय के प्रतीक के रूप मे देखा जाता हैं।
आगे कहा कि भगवान प्रभु श्रीराम सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सदा सत्य, दया, सरलता और यश प्रदान करें, जिससे प्रभु श्रीराम के आदर्शों को समाज मे स्थापित किया जा सके।

