सिकन्दरपुर (बलिया) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री अमन श्रीवास्तव, तहसील संयोजक अमरजीत भारद्वाज, कार्यकर्ता आलोक सोनी, दिवाकर गिरी, अतुल तिवारी, मोहन श्रीवास्तव, सौरभ तिवारी, सूर्य प्रताप सिंह, राज नारायण शर्मा, राजीव राय, राहुल राय, अनुपम दुबे, राजवीर सिंह व रत्नेश दुबे ने सिकन्दरपुर के समस्त क्षेत्रवासियों को संयुक्त रूप से नवरात्रि व दशहरा की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
नगर मंत्री अमन श्रीवास्तव ने कहा कि दशहरा पर्व एक पर्व ही नही बल्कि एक सीख है जो हमे सिखाता है कि हम अपने अंदर के रावण को जलाकर, बुराईयों को जलाकर प्रभु राम के आदर्श व त्याग को अपनाकर उन्हें अपने अंदर समाहित कर एक अच्छे व्यक्तित्व का समाज मे निर्माण कर सके।

