रतसर (बलिया) स्थानीय लोगों के द्वारा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित हो रहे बिका का भगत के पोखरा के रामलीला मंच पर संगीतमय रामलीला में सधे हुए कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया, वुधवार को पांचवे दिन की रामलीला में भव्य राम विवाह का मंचन हुआ जिसमें मिथिला के राजा जनक जी का दूत संदेश लेकर अयोध्या पहुंचा, राजा दशरथ अयोध्या वासियों के साथ बारात सहेज गाजे-बाजे के साथ मिथिला पहुंची, बारातियों का स्वागत जमकर हुआ रामचंद्र जी विवाह के लिए वरआसन पर बैठे उसके उपरांत सीता जी का विवाह मंडप में आगमन हुआ, ब्राह्मणों ने विवाह कर्म चारों भाइयों का कराया महिलाओं ने मंगल गीत गाया खूब दान दक्षिणा प्राप्त किया पवनी को निवछावर पाकर बहुत खुश हुए, राम बहादुर ठाकुर (ब्राह्मण) गोपाल (नाऊ) तथा नाऊन के किरदार ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया, कार्यक्रम के बीच- बीच मे अनिल कुमार, राजमंगल, धर्मेंद्र, नर्तकी रूप में नाच गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में रामायण वाचक व्यास जी वीरेंद्र तिवारी ने गोस्वामी तुलसी कृत चौपाइयों का भक्तिमय वाचन किया, रामलीला मे वशिष्ठ मुनि के किरदार के रूप में शिव लोचन यादव व विश्वामित्र के रूप में कन्हैया, जनक (देवेंद्र राजभर ) दशरथ (मुलायम यादव) राम (अभिषेक यादव) दशरथ के मंत्री (सुमंत ) आदि पात्रो ने अपना किरदार कुशलता पूर्वक निभाया, पार्श्व संचालक चंदन पाण्डेय अभिनय कर रहे किरदारों पर अपना नियंत्रण बनाए रखे थे, कार्यक्रम का आरंभ मुरली मनोहर सिंह ने किया तथा मदन यादव ने विशेष तौर पर चौकी इंचार्ज देवेन्द्रनाथ दूबें समेत पूरे स्टाफ के साथ सभी का आभार व्यक्त किया ।रामलीला मे भारी संख्या मे अंत तक स्थानीय महिला, पुरूष व बच्चे मौजूद रहे ।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

