Left Post

Type Here to Get Search Results !

रतसर: दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद, अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन


रतसर (बलिया)  जनपद के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में शुमार रतसर कस्बे में दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन अत्यंत मुस्तैद है, थाना गड़वार अंतर्गत पुलिस चौकी रतसर के प्रभारी श्री देवेंद्र नाथ दुबे ने "खबरें आजतक Live" के संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय से हुई एक भेंटवार्ता के दौरान बताया कि दशहरा त्योहार असत्य पर सत्य की विजय के रूप में पूरे देश मे मनाया जाता है, इस दौरान क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर मेला का भी आयोजन होता है जिसमें महिलाएं, बच्चे, बुढ़े व पुरूष बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है, ऐसे मे आयोजकों को भी अपने आयोजनों पर पैनी नज़र रखनी चाहिये जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सकें।
आगे बताया की ऐसे आयोजनों मे किसी भी प्रकार के अराजक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की उदण्डता की जाती है अथवा कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश की जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी, आगे कहां कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदया ने भी स्वयं रतसर क्षेत्र के बारे में गहनता से जांच कर जरूरी सुझाव भी दिए है जिस पर पुलिस विभाग संजीदगी से अमल करते हुए काम कर रहा है।
बताते चलें कि चौकी प्रभारी देवेन्द्र नाथ दूबें कानून व नियमों के प्रति बहुत ही सख्त अधिकारी के रूप मे जाने जाते है, इस समय पूरे रतसर कस्बे मे त्योहारों के मद्देनज़र किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के रूप में एक कंपनी पीएसी, 20 सिपाही, 20 होमगार्ड्स तथा एक फायर टेण्डर व इसके अलावा सादे ड्रेस में भी पुलिस के जवान तैनात किये गये है, चूँकि विगत वर्षों में रतसर कस्बे में दंगे हो चुके है और बहुत से अराजक तत्वों पर मुकदमे भी पंजीकृत है तथा गहन जांच प्रक्रिया भी चल रही है, ऐसी स्थिति में किसी के द्वारा किसी भी स्थान पर कोई गलत हरकत करते पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी, त्यौहार के मद्देनज़र जनपद के समस्त उच्चाधिकारियों की निगाह लगातार रतसर कस्बे पर बनी हुई है, चौकी प्रभारी देवेन्द्र नाथ दूबें ने दशहरा पर्व पर सभी क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने का अपील भी किया।
            
रिपोर्ट- संवाददाता डॉ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---